WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Current in Procession : रथयात्रा में करंट, 11 की मौत और 15 गंभीर

यात्रा का रथ ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे करंट फैला

1409

 

Thanjavur (Tamil Nadu) : कलाईमदु में भगवान की रथ यात्रा निकालने के दौरान करंट लगने के हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार शोभायात्रा के दौरान मंदिर का रथ निकल रहा था। इसी दौरान रथ के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के रथ के संपर्क में आने से हादसा हुआ। 15 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तंजावुर के काली मेडु मंदिर में 94वां अप्पार गुरु पूजा उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मंगलवार रात से ही लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रथ को मोड़ा जा रहा था और इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के एक तार के संपर्क में आ गया, जिससे रथ में मौजूद लोगों को करंट लग गया। मौके पर जिले के अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार रथ यात्रा के दौरान लोग एक हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गए थे। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

5 लाख सहायता की घोषणा

तंजावुर में हुए हादसे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख जताया है और मरने वालों के परिवार के लोगों को 5 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री दोपहर में दुर्घटना स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। इस बीच पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। राज्य सरकार के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुर्घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रूपए और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।