WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

साइबर ठगी के ₹30 हजार वापस: खुश हुई पीड़िता, थाने में मिठाई खिलाकर जताया आभार

478
WhatsApp Image 2026 02 21 At 18.15.08

साइबर ठगी के ₹30 हजार वापस: खुश हुई पीड़िता, थाने में मिठाई खिलाकर जताया आभार

छतरपुर। छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। करीब तीन माह की मेहनत के बाद हरपालपुर थाना पुलिस ने ठगी गई रकम में से ₹30 हजार वापस उसके खाते में डलवा दिए।

रकम वापस मिलते ही पीड़िता मिठाई का डिब्बा लेकर थाने पहुंची और पुलिस स्टाफ को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

WhatsApp Image 2026 02 21 at 18.15.08 1

थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि गायत्री अनुरागी (50) के पंजाब नेशनल बैंक खाते से साइबर ठगों ने अंगूठा लगवाने के बाद चार बार ₹10-10 हजार और एक बार ₹900 निकालकर कुल ₹40,900 की राशि उड़ा ली थी। ठगी का अहसास होते ही महिला ने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता का बैंक खाता फ्रीज कराया गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर सेल से समन्वय स्थापित किया गया। लगातार प्रयासों के बाद ₹30 हजार की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। शेष राशि भी जल्द दिलाने का भरोसा पुलिस ने दिया है।

अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। थाने में खुशी का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय नागरिकों ने भी हरपालपुर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की है।

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच यह कार्रवाई आमजन में विश्वास बढ़ाने वाली पहल मानी जा रही है।