WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Cyrus Mistry Death : बेकाबू होने से सायरस की कार डिवाइडर से टकराई!

मृतकों में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोले

1072
WhatsApp Image 2022 09 04 At 8.13.19 PM 696x433

Mumbai : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आज दोपहर सड़क हादसे में निधन हो गया। वे अहमदाबाद से तीन दोस्तों के साथ लौट रहे थे। मुंबई के नजदीक पालघर जिले में सूर्या नदी के पुल पर हुए इस हादसे में साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार के परखच्चे उड़ गए।

एक्सीडेंट स्पॉट से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ नजर आ रहा है कि कार डिवाइडर से टकराई थी। इसके बाद कार का इंजन अंदर घुस गया। हादसे के बाद का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि कार के सेफ्टी बैलून्स भी खुल गए थे, लेकिन, फिर भी साइरस मिस्त्री नहीं बच सके।

पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि हादसा अपराह्न लगभग 3.15 बजे सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। बताते हैं कि दुर्घटना के समय डॉ अनाहिता पंडोले कार चला रही थी।

पालघर पुलिस के मुताबिक, हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि लग रहा था कि गाड़ी चलाने वाले ने नियंत्रण खो दिया था। ये लोग अहमदाबाद से लौट रहे थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक कार में साइरस मिस्त्री के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे। इनमें मुंबई की मशहूर गायकनोलॉजिस्ट डॉ अनाहिता पंडोले, उनके पति JM फाइनेंसियल के CEO दारिस पंडोले और देवर जहांगीर थे। मरने वालों में जहांगीर पंडोले भी शामिल हैं।

29 बिलियन संपत्ति के मालिक साइरस मिस्त्री के निधन से महँगी कारों के सुरक्षा इंतजामो पर सवालिया निशान लग गए हैं। साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर कासा के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। वहीं पुलिस में मामले में एक्सीडेंट डेथ रिपोर्ट के तहत केस दर्ज कर रही है।