WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Damoh News: जन्मदिन पर अचानक गोली चलने से नृत्यांगना गंभीर घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती 

846

Damoh News: जन्मदिन पर अचानक गोली चलने से नृत्यांगना गंभीर घायल, जिला चिकित्सालय में भर्ती 

महेंद्र सिंह परिहार की रिपोर्ट 

दमोह: दमोह जिले में हटा थाने के रोसरा ग्राम में जन्मदिन की पार्टी में स्थित नृत्यांगना के पैर पर गोली लगने से अपना तफरी मच गई।

बताया जाता है कि ग्राम के धन सिंह के नाती का जन्मदिन था जिसमें नृत्यांगनाओं को नाच गाने के लिए बुलाया गया था।

जब जन्मदिन की पार्टी चल रही थी तो देर रात में अचानक किसी ने गोली दी जो नृत्यांगना के पैर पर लगी जिसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हटा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दमोह जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

बताया गया है कि धन सिंह के नाती की जन्मदिन पार्टी के बड़े इंतजाम किए गए थे और आसपास के कद्दावर लोगों को भी बुलाया गया था। मनोरंजन की पूरी व्यवस्था थी। डीजे की धुन पर नृत्य चल रहे थे कि अचानक गोली की आवाज में सबको चौंका दिया। गोली की आवाज के बाद मंच पर नाच रही नृत्यांगना अचानक गिरी तो लोगों ने देखा कि उसके पैर का पंजा फट गया है। खून निकल रहा है। गोली चलने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस कार्यक्रम में गोली चलने की वजह क्या है? मामला देर रात्रि का है।