WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dance Attack : शादी में डांस करते युवक को अटैक, गिरा तो नहीं उठ सका

2164
WhatsApp Image 2022 01 23 At 4.38.29 AM 696x1253

Betul : जिले के ग्राम जामुन ढाना में शनिवार रात में सामने आई। जहां एक शादी समारोह में नाचते-नाचते युवक की मौत हो गई।

वह नाचते-नाचते वो जमीन पर गिरा तो उठ नहीं सका। उसने वहीं दम तोड़ दिया। किसी ने सोचा नहीं था, कि ऐसा कोई हादसा भी हो सकता है।

शादी की खुशियों के बीच इस दर्दनाक घटना से मातम छा गया। एक मिनट पहले वह नाचने में मशगूल था, पर अचानक उसे अटैक आया।

इस घटना का VDO वायरल होने पर लोगों को इस बात की जानकारी मिली|

कुछ दिनों पहले भोपाल में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। डॉक्टरों की एक पार्टी में भोपाल के एक जाने-माने डॉक्टर को भी डांस करते हुए हार्ट अटैक हुआ था।

जामुन ढाना गांव में शनिवार रात शादी थी। गांव का युवक अंतुलाल उइके वहां पर बज रहे DJ की धुन पर नाचने लगा। कुछ देर तक वो अकेला ही झूमता रहा और लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

कुछ ही देर बाद वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया। देखने वालों को लगा कि उसे नाचते हुए चक्कर आ गया है या नशे में होने के कारण वह जमीन पर गिरा होगा।

जब कुछ देर तक उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई, तो लोगों ने उसे देखा और चेहरे पर छींटे मारे। सांस न चलने पर किसी अनहोनी की आशंका से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची 108 से तत्काल अंतुलाल को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि हृदय गति रुकने से अंतुलाल की मौत हुई। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से ये बात लोगों तक पहुंची।