WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dargah Shift : सहमति के बाद सिलावटपुरा में दरगाह को शिफ्ट किया गया!

1860
WhatsApp Image 2024 08 08 At 15.03.22

Dargah Shift : सहमति के बाद सिलावटपुरा में दरगाह को शिफ्ट किया गया!

कलेक्टर ने मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों को इसके लिए सहमत किया

Indore : सड़कों के चौड़ीकरण में कई धर्मस्थल बाधक बने है। अब उन्हें हटाया जा रहा या शिफ्ट किया जा रहा है। पश्चिमी क्षेत्र के बियाबानी मेन रोड़ पर सिलावटपुरा में गुरुवार सुबह ऐसी ही एक दरगाह को शिफ्ट किया गया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस काम को अंजाम दिया। दरगाह शिफ्ट करने के लिए पहले सहमति भी बना ली गई थी। लेकिन, एन मौके पर कोई विवाद न हो, इसके लिए पुलिस बल भी बुला लिया गया था। दरगाह हटाने के लिए सुबह 7 बजे नगर निगम की रिमूवल गैंग मौके पर पहुंच गई थी।

एडीएम की अनुमति मिलने के बाद पहले जेसीबी से दरगाह के ऊपर लगे शेड हटाए गए। इसके बाद कर्मचारियों ने धीरे-धीरे सब्बल और हथौड़े की मदद से दरगाह को हटाना शुरू किया। इसके बाद दरगाह को सेवाकुंज अस्पताल के समीप शिफ्ट किया गया। इससे पहले इंदौर में व्हाइट चर्च मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक एक मजार को दस साल पहले रात के समय हटाया गया था।

कलेक्टर ने सामंजस्य बनाया

कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में दरगाह को स्थानांतरित किया गया। समाज की सहमति से यातायात सुधार की दिशा में यह एक उल्लेखनीय प्रयास है। यातायात सुधार की दृष्टि से किया गया यह प्रयास मुस्लिम समाज का शहर के प्रति समर्पण भी दर्शाता है। कलेक्टर ने इसे लेकर समाज के वरिष्ठ जनों से लगातार चर्चा की। सभी की सहमति के बाद आज सुबह नगर निगम पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में दरगाह को अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया।

इस दौरान किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं बनी। मौके पर एडीएम रोशन राय, क्षेत्रीय एसडीएम, एडी सीपी आनंद यादव, एसीपी हेमंत तहसीलदार एवं नगर निगम का अमला भी मौजूद था। कलेक्टर सहित तमाम शहर वासियों ने समाज के इस प्रयास की सराहना की एवं शहर के विकास में इसी तरह सभी लोगों से योगदान की अपील की।