WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

DE against EX-CP, Mumbai Parambir singh announced: मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

1012

Mumbai: महाराष्ट्र सरकार ने मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच (Departmental Enquiry, DE) शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने रिटायर्ड IAS अधिकारी उज्जवल उके को यह जिम्मेदारी दी है।

1985 बैच के आईएएस अधिकारी उके अपर मुख्य सचिव पद से हाल ही में रिटायर हुए हैं।

भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के आई पी एस अधिकारी सिंह के खिलाफ राज्य की पुलिस ने अवैध वसूली, भ्रष्टाचार, आर्म्स एक्ट सहित कयी मामलों में केस दर्ज किये है।

राज्य सरकार ने इसके बाद पिछले साल २ दिसंबर को सिंह को निलंबित कर दिया था।

राज्य की पुलिस भी उनके खिलाफ जांच कर रही है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दौरान सिंह के साथ कड़ाई से नहीं पेश आने और बदले की भावना से कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है।