WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dead Body of Husband & Wife found : होटल में पति-पत्नी की लाश मिली, आत्महत्या का शक!

युवती की लाश बिस्तर पर मिली, युवक फंदे पर झूलता मिला!

1304
WhatsApp Image 2023 07 25 At 8.14.12 AM 696x392

Dead Body of Husband & Wife found : होटल में पति-पत्नी की लाश मिली, आत्महत्या का शक!

Indore : एक होटल में युवक और युवती के शव मिले हैं। लड़की की लाश बेड पर पड़ी मिली, युवक फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की हर तरह से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी।

यह घटना भंवरकुआं इलाके के रिंग रोड स्थित प्राइम होटल की है। बताया गया कि राहुल वर्मा और नंदिनी नाम का ये जोड़ा दो दिन पहले शनिवार से होटल के रूम नंबर 306 में ठहरा था। सोमवार दोपहर कमरे से बदबू आने लगी तो कर्मचारियों ने होटल मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद दूसरी चाबी से लॉक खोलकर देखा तो दोनों की लाश मिली।

WhatsApp Image 2023 07 25 at 8.14.13 AM

भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि प्राइम होटल के स्टाफ ने शव पड़े होने की सूचना दी। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये सुसाइड केस है या फिर कुछ और! राहुल वर्मा अमर पैलेस कॉलोनी का रहने वाला था। युवती का नाम नंदिनी था और वो कॉल सेंटर पर काम करती थी। शनिवार सुबह वह घर से विजय नगर जाने की बात कहकर निकली थी। उसके भाई ने उसे राजीव गांधी चौराहे पर सिटी बस स्टॉप पर छोड़ा था।

दोनों शादी से परिवार के लोग खुश नहीं थे इस वजह से परिवार से अलग रह रहे थे। हालांकि, पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दी है। अभी किसी के बयान नहीं हो पाए हैं। लड़का सिलाई का काम करता था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। लड़की आर्य समाज की थी। शादी के बाद कुछ दिन तक लड़की ससुराल में रही। इसके बाद मायके चली गई थी।

झगडे के कोई सबूत नहीं मिले
शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि दोनों के बीच में आपसी संघर्ष जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक डिपार्टमेंट के अफसरों की जांच के अनुसार पहले नंदिनी की मौत हुई है। इसके बाद राहुल ने फांसी लगाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है दोनों एक साल पहले प्रेम विवाह किया था।