WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

Death in Road Accident: रशिया में MBBS कर रही मैहर की छात्रा की मौत, शव को भारत लाने CM डॉ मोहन यादव कर रहे प्रयास

1350
WhatsApp Image 2024 10 12 At 23.14.04

Death in Road Accident: रशिया में MBBS कर रही मैहर की छात्रा की मौत, शव को भारत लाने CM डॉ मोहन यादव कर रहे प्रयास

भोपाल: मध्य प्रदेश के मैहर की रहने वाली MBBS की छात्रा सृष्टि शर्मा का रूस (रशिया) में सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर परिजनों को मिली, जिसके बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
मौत के बाद परिजन ने अंतिम दर्शन के लिए शव भारत मंगाने की मांग की है। जिसको लेकर मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखकर प्रयास शुरू किया है।

उनके परिजनों का कहना है कि उनके बेटी का शव घर वापस लाया जाए, ताकि हम उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। वह कार से अपने 6 और दोस्तों के साथ टूर पर जा रही थी। रास्ते में कार का पहिया निकलने से हादसा हो गया। कार का गेट खुलते ही छात्रा सड़क पर गिरी और दूर तक घिसटते चली गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी वहीं मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने सीट बेल्ट नहीं पहना था। कार में सवार ड्राइवर और अन्य छात्रों को चोट नहीं आई है।

मृतक 22 वर्षीय छात्रा सृष्टि शर्मा के पिता डॉक्टर रामकुमार शर्मा मैहर के पुरानी बस्ती में रहते हैं। सृष्टि रशिया की उफा की बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी। वह थर्ड ईयर की छात्रा थी। पहले सृष्टि की जूनियर जोया ने फोन पर अपने पिता कलीम को घटना की सूचना दी है।

कलीम ने सृष्टि के घर जाकर उसके पिता रामकुमार और माता ममता शर्मा को इस बारे में बताया है। बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए। कलीम और अन्य पड़ोसियों ने उन्हें संभाला।

सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। पिता मैहर में वर्षों से अपना क्लिनिक संचालित कर लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। सृष्टि का सपना डॉक्टर बनने का था। वह मेडिकल की पढ़ाई कर मैहर में अपने पिता का क्लिनिक चलाना चाहती थी। इसी साल उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी।

रूस में अध्ययनरत कुमारी सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए राज्य सरकार ने शुरू किए प्रयास,,,भारत सरकार को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि रूस में एक सड़क दुर्घटना में मृत कुमारी सृष्टि शर्मा पुत्री डॉ. राम कुमार शर्मा निवासी मैहर, मध्यप्रदेश के पार्थिव शरीर को भारत लाने में आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

मध्यप्रदेश शासन इस दुखद घटना में परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है और कुमारी सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को शीघ्र और सुरक्षित रूप से उनके गृह नगर मैहर, मध्यप्रदेश लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Baba Siddiqui’s Murder : मुंबई में अजित पवार गुट के NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या!