WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Death of the groom : शादी की खुशियां मातम में बदली, हादसे में दूल्हे की मौत

2787

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर ग्राम लाबरिया में एक लड़के की बारात लेकर जा रहे बारातियों की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दूल्हे की मौत हो गई।

निमाड़ के ग्राम टिटगारिया से अंबाराम सिद्ध अपने पुत्र रितेष की बारात लेकर ग्राम लाबरिया के लिए निकले थे। इस बीच जानकारी मिली कि दूल्हे की गाडी फुलगावडी के पास डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गयी है। घायल दूल्हे को तत्काल उपचार के लिए इंदौर भेजा गया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी ग्रामवासियों को मिलते ही पूरे गांव मे मातम छा गया।

पुलिस SDOP रामसिंह मेड़ा ने जानकारी दी कि सुबह एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मै और टीआई अमझेरा और सरदारपुर टीआई मेरे साथ घटनास्थल पर गए थे। घटना स्थल का निरीक्षण किया पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त कार में दूल्हा बैठा था। दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे इंदौर ले जाय गया था। घटनास्थल पर देखने पर लगा की गाड़ी बाहर तेज गति में चल रही थी। इस कारण वह रेलिंग क्रास करते हुए गड्डे में चली गई। बाद में पता लगा दुल्हे की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल है।

रामसिंह मेड़ा (एसडीओपी, सरदारपुर)