WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Death Sentence to Rapist : 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्यारे करने वाले अतुल भालसे को फांसी की सजा!

आरोपी की मददगार मां और बहन को भी कोर्ट ने 2-2 साल की सजा सुनाई!

755

Death Sentence to Rapist : 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्यारे करने वाले अतुल भालसे को फांसी की सजा!

Bhopal : शहर के शाहजहानाबाद में एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने बच्ची का शव पानी की टंकी में छुपा दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अतुल भासले को गिरफ्तार किया था। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब अदालत ने आरोपी अतुल भालसे को फांसी की सजा सुनाई है।

अदालत ने आरोपी की मां और बहन को 2-2 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया। उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चल रहा था। इसके बाद बच्ची की हत्या करके मल्टी की टंकी में शव को छुपा दिया था।

विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल ने इस मामले में तीनों को दोषी ठहराया। यह घटना 24 सितंबर की है। बच्ची का अपहरण कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी। बच्ची का शव उसी की मल्टी के एक बंद फ्लैट से बरामद किया था। पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या गला घोंटकर की थी।

collage 23 1

बच्ची की माता-पिता और दादी ने फैसले के बाद कहा कि दोषी की मां और बहन को भी कम से कम 10 साल की सजा हो। क्योंकि, इन्होंने बच्ची के शव को अपने घर में छिपाकर रखा था। ये अपने बेटे को बचाने का प्रयास कर रही थी। जितना गुनहगार इनका बेटा है, उतने ही ये दोनों भी हैं।

पुलिस ने गहन जांच के बाद फ्लैट में रहने वाले अतुल निहाले, उसकी मां बसंती बाई और बहन चंचल भालसे को गिरफ्तार कर किया था। थाना शाहजहांनाबाद ने मामले की जांच पूरी करने के बाद 20 दिसंबर को आरोपियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था। पुलिस ने आरोप पत्र के साथ डीएनए जांच रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज और पीड़िता के परिजन, चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों सहित अन्य गवाहों की सूची भी पेश की थी।

L

आरोपी पर कई मामले दर्ज

आरोपी अतुल भालसे खरगोन जिले का रहने वाला है। आरोपी की मां और बहन ने मामले को छुपाने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली थी, जिसमें खाली शराब की बोतले मिली। आरोपी के खिलाफ पहले से छह मामले दर्ज है। जिसमें चोरी, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे मामले शामिल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वह गांव नहीं जा सका था।

नशे का आदी आरोपी 

आरोपी अतुल भालसे अपने परिवार के साथ बीते 15 सालों से भोपाल में रह रहा था। वह भोपाल के शाहजहांनाबाद की एक मल्टी में रह रहा था। हालांकि, उसने भोपाल में कई बार अपने ठिकाने भी बदले। अरोपी अतुल शादी शुदा है। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। आरोपी नशे का आदी है।