WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Declaration : जिले में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की हुई घोषणा, निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा करते हुए की जारी लिस्ट!

989
WhatsApp Image 2024 12 13 At 19.42.57

Declaration : जिले में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की हुई घोषणा, निर्वाचन अधिकारी ने घोषणा करते हुए की जारी लिस्ट!

Ratlam : भारतीय जनता पार्टी मप्र के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण सेजवलकर के अनुमोदन पर एवं जिला पर्यवेक्षक सीताराम यादव की सहमति पर निर्वाचन जिला अधिकारी डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को शहर तथा ग्रामीण मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा करते हुए शहर के 3 और ग्रामीण के 17 मंडलों की घोषणा कर दी हैं। जिनमें से 2 मंडलों की घोषणा अभी बाकी हैं। बता दें कि शहर के 3 मंडल के पूर्व अध्यक्षों को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल (शहर) से मयूर पुरोहित, सूरजमल जैन मंडल (शहर) निलेश गांधी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल (शहर) से आदित्य डागा, धराड मंडल ग्रामीण से कमलेश पाटीदार, चन्द्रशेखर आजाद मंडल ग्रामीण से अशोक धाकड़, शबरी मंडल ग्रामीण से संजय पाटीदार, आलोट मंडल आलोट से दिलीप सिंह डोडिया, ताल मंडल आलोट से शुभम गुर्जर, राजमाता सिंधिया मंडल आलोट से गोपाल डांगी, जोगणिया माता मंडल आलोट से हरीसिंह गुर्जर, जावरा नगर मंडल से राजेश शर्मा, पिपलौदा मंडल (जावरा) से दिनेश पाटीदार, सुखेडा मंडल जावरा से रितेश जैन, मिंडलेश्वर महादेव मंडल जावरा से डॉ. राजेंद्र देवड़ा, डॉ. लक्ष्मीनारायण मंडल जावरा से मांगीलाल पांचाल, सैलाना मंडल सैलाना से पंकज राठौड़, सरवन-बेदडा मंडल सैलाना से भेरूसिंह निनामा, रावटी मंडल सैलाना से महेंद्र जाट, बाजना मंडल सैलाना विधानसभा से नरेंद्र वसुनिया तथा राजापुरा माताजी मंडल सैलाना कैलाश झोडिया के नियुक्ति की घोषणा की गई।

देखिए घोषणा पत्र!

WhatsApp Image 2024 12 13 at 19.50.03