WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Defamation Case : शिवराज सिंह, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह पर 10 करोड़ का मानहानि का मामला दर्ज!

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस मामले में परिवाद दायर किया!

1496

Defamation Case : शिवराज सिंह, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह पर 10 करोड़ का मानहानि का मामला दर्ज!

Jabalpur : एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है। 10 करोड़ की आपराधिक मानहानि मामले में यह मामला दर्ज हुआ है।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस मामले में परिवाद दायर किया था। बयान दर्ज होने के बाद अदालत ने धारा 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं। यह मामला पंचायत चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद विवेक तन्खा के खिलाफ टिप्पणी का है।

दरअसल, पंचायत चुनावों में रोटेशन का पालन नहीं होने से चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बिना OBC आरक्षण के चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने विवेक तन्खा और कमलनाथ पर टिप्पणी की थी। जिससे आहत होकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने परिवाद दायर किया था।