WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Delhi Police Caught Him from Indore : दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन से जुड़े आकाशदीप सिंह को इंदौर से पकड़ा!

620
WhatsApp Image 2025 07 24 At 15.39.05

Delhi Police Caught Him from Indore : दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन से जुड़े आकाशदीप सिंह को इंदौर से पकड़ा!

पंजाब के थानों पर हमला करने का आरोपी हीरा नगर क्षेत्र में छुपा पाया गया!

देखिए वीडियो : एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने क्या बताया!

Indore : पंजाब के थाने में बम से हमला करने वाले फरार आरोपी आकाशदीप सिंह को दिल्ली पुलिस ने हीरा नगर इलाके से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है आर्म्स एक्ट और अन्य मामले में भी वह फ़रार था। पिछले दिनों पंजाब में कई थानों पर आतंकवादियों ने हैंड ग्रेनेड से हमला किया और फरार हो गए थे।

इस बीच दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी पंजाब के बटाला थाने पर ग्रेनेड से हमला करने वाला आरोपी आकाशदीप इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में छुपा है। जिस पर से स्थानीय पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त रूप से यह ऑपरेशन चलाकर आकाशदीप को पकड़ा है।

इस पूरे मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट और अन्य प्रकरण में फ़रार आरोपी को इंदौर पुलिस के सहयोग से ही गिरफ्तार किया गया। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ ज़्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है इंदौर पुलिस से सहयोग की मांग की गई थी, उसके अनुसार पुलिस का सहयोग किया गया।

अमित सिंह ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता कि क्या वह किसी आतंकवादी संगठन का सदस्य था। हमें जहां तक जानकारी है उस पर आर्म्स एक्ट के मामले थे और इसी मामले में उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ यहां कोई मामला दर्ज नहीं है और न उसके अपराध के बारे में हमें कोई जानकारी है। इसलिए अभी यह कहा नहीं जा सकता कि उसके ऊपर क्या मामले हैं! लेकिन जहां तक समझा जा रहा है इस एरिया में सिकलीगरों का एक नेटवर्क होता है और संभवतः यह उससे भी जुड़ा हो सकता है। हमसे दिल्ली पुलिस ने से सहयोग मांगा वह हमने दिया।