WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Delhi Shocking Case: बेटे ने 65 साल की मां के साथ 2 बार किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

678

Delhi Shocking Case: बेटे ने 65 साल की मां के साथ 2 बार किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली के हौज काजी इलाके से एक भयंकर और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक 65 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी के साथ अदालत में शिकायत दर्ज कराई कि उसका ही बेटा, जिसकी उम्र लगभग 30-35 साल है, ने उस पर लगातार अत्याचार किए और 11 और 14 अगस्त की रात को दो बार उसके साथ बलात्कार किया।

महिला हाल ही में हज यात्रा से लौटी थी। वहीं, उसके बेटे को उस पर शक था कि उसने कहीं बाहर अफेयर किया है। इसी शक में बेटे ने मां को जबरदस्ती अपना बुर्का उतारने को कहा और कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने महिला का गला घोंटा और चाकू व कैंची जैसी धारदार चीजों से धमकाया। डर और दबाव में महिला ने पुलिस को तत्काल शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में मदद के लिए अपनी बेटी के पास गई, जिन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

 

हौज काजी पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय दंड संहिता अंतर्गत बलात्कार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस ने महिला को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है और मामले की जांच तेज़ी से पूरी करने का आश्वासन दिया है।

यह मामला पारिवारिक विवाद, मानसिक अस्वस्थता और घरेलू हिंसा की गंभीरता को दर्शाता है। समाज में बढ़ते ऐसे अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता और कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।