WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Delhi’s Air Worsens Again : आतिशबाजी से दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 999 हुआ, 100 मीटर देखना भी मुश्किल!

1329
WhatsApp Image 2023 11 13 At 12.36.54

Delhi’s Air Worsens Again : आतिशबाजी से दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 999 हुआ, 100 मीटर देखना भी मुश्किल! 

New Delhi : आतिशबाजी और पटाखों ने दीपावली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का लेवल फिर बढ़ा दिया। दीपावली की रात चारों तरफ धुआं नजर आया। शाम तक जो एक्यूआई 218 था, वह दिवाली के अगले दिन बढ़कर 999 हो गया। इंडिया गेट, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, आरके पुरम, ओखला, श्रीनिवासपुरी, वजीरपुर, बवाना और रोहिणी में भी प्रदूषण से बुरा हाल है।

WhatsApp Image 2023 11 13 at 12.36.41

एक्यूआई लेवल बढ़ने के साथ विजिबिलिटी भी कम हो गई। इंडिया गेट के चारों तरफ 100 मीटर दूर तक भी साफ देखना मुश्किल हुआ। दीपावली से पहले भी दिल्ली-NCR का एक्यूआई लेवल बढ़कर 999 तक पहुंचा था, लेकिन हलकी बारिश से मौसम साफ हो गया था।

रविवार शाम साफ हवा का पिछले 8 साल की रिकॉर्ड टूट गया। दिल्लीवालों को दिवाली के दिन आसमान साफ़ नजर आया। प्रदूषण से बिगड़ते हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों और अतिशबाजी की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।

दीपावली की रात PPM बढ़कर 2 हजार के पार

दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर कितना गया है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दिवाली के पहले PM 2.5 का लेवल 56 PPM (पार्ट पर मिलियन) की सीमा में था, जो दीपावली की रात बढ़कर 2 हजार PPM के पार हो गया। सोमवार सुबह भी यह एक हजार PPM से ज्यादा है। PM 2.5 का आदर्श पैमाना 60 PPM है। इसके अंदर पीएम 2.5 होने पर इंसान के लिए ठीक माना जाता है।

प्रदूषण ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़े

दिल्ली-एनसीआर में इस साल दीपावली के बाद प्रदूषण ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2016 में एक्यूआई 431 दर्ज किया गया था। 2020 में 414 और 2021 में 382 रहा। इससे पहले 2019 में 337, 2017 में 319 और 2018 में 281 दर्ज किया गया था। प्रदूषण के पैमाने के मुताबिक 0 से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है।