WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dengue Patients Increased : शहर में डेंगू के बढ़ते मरीजों से चिंता, 11 दिन में 12 नए मरीज!

अभी तक 70 हजार से अधिक स्थानों पर लार्वा की जांच

819
WhatsApp Image 2023 08 14 At 09.05.43

Dengue Patients Increased : शहर में डेंगू के बढ़ते मरीजों से चिंता, 11 दिन में 12 नए मरीज!

Indore : मौसम की स्थिति में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण जिले में डेंगू से राहत पाना अभी मुश्किल नजर आ रहा है। अगस्त माह में अभी तक डेंगू के 12 नए मरीज मिल चुके हैं। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। इस वर्ष में अब तक प्रभावित मरीजों की कुल संख्या 56 तक पहुंच गई है।

प्रभावित मरीजों में चार साल के बच्चे से लेकर 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी शामिल है। इसका मुख्य कारण यह है कि घर और घर के आसपास सात दिन से अधिक समय तक पानी का जमाव होना। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपता है। यह घरों की छत, कुलर, गमले में जमा होने वाले पानी में भी पनपते हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी डा. दौलत पटेल के मुताबिक हम बीमारी के बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए जिले भर में एंटी-लार्वा सर्वेक्षण चला रहे हैं। हमने उन क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव किया है, जहां डेंगू के मरीज पाए गए हैं। वहीं इस साल अभी तक 70 हजार से अधिक स्थानों पर लार्वा की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 11 हजार से अधिक घरों में लार्वा समाप्त भी किया जा चुका है। लोगों के बीमारी से बचाव के लिए ध्यान रखना होगा कि वह आसपास पानी जमा नहीं होने दें।

हर माह की डेंगू के मरीजों की संख्या

इस साल जनवरी माह में डेंगू का एक मरीज मिला था। फरवरी में 16, मार्च में 2 मरीज मिले , अप्रैल में यह संख्या 3 हो गई। मई में 2 मरीज मिले, जून में यह संख्या 4 हो गई। जुलाई 16 और इस माह अगस्त में अभी तक 12 नए मरीज मिले हैं। शहर में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 56 तक पहुंच गई।

आठ दिन में 65 घरों में लार्वा

अभी तक जांच किए गए घरों की संख्या 2275 है जिनमें से 65 घरों में लार्वा मिला। जांचे गए कंटेनरों की संख्या 11928 है जिनमें से 64 कंटेनरों में डेंगू के लार्वा पाए गए।