WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Deputy Collector Suspended: महिला आरक्षक की शिकायत पर शासन की बड़ी कार्रवाई

506

Deputy Collector Suspended: महिला आरक्षक की शिकायत पर शासन की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की प्राथमिक जांच के बाद की गई है।

पीड़िता ने अधिकारी पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने और आर्थिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में बालोद जिले के डौंडी थाना में अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर भी मामले को संज्ञान में लिया गया।

पीड़िता ने मुख्य सचिव को 12 बिंदुओं में विस्तृत शिकायत प्रस्तुत की थी। आवेदन के साथ कथित प्रमाण भी सौंपे गए थे। शिकायत में आरोपी अधिकारी को संरक्षण दिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

महिला आरक्षक का आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। साथ ही आर्थिक रूप से शोषण करने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिक जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए शासन ने डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बताया गया है कि आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।