WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Deputy Rangers Promoted: 86 डिप्टी रेंजर्स को मिला रेंजर्स का पदभार

646

Deputy Rangers Promoted: 86 डिप्टी रेंजर्स को मिला रेंजर्स का पदभार

 

भोपाल। वन विभाग के 16 सर्किलों में लंबे समय से डिप्टी रेंजर्स, रेंजर्स के पदभार के लिए शासन से मांग कर रहे थे। वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने डिप्टी रेंजर्स की मांग को मददेनजर रखते हुए विभाग के 86 डिप्टी रेंजर्स को कार्यवाहक रेंजर्स बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति का मामला लंबित होने के चलते डिप्टी रेंजर्स को कार्यवाहक रेंजर्स की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्यवाहक की जिम्मेदारी मिलने के बाद रेंजर्स अपने काम के प्रति गंभीरता दिखाएंगे।

वन्य जीव प्रणियों को संरक्षित रखने में रेंजर्स की बड़ी भूमिका होती है। वन क्षेत्रपालों ने बताया कि शासन अगर हमे पुलिस के समान अधिकार देना चाहिए। जिससे हम तस्करों और जंगल के माफियाओं से आसानी से लड़ सके।

गौरतलब है कि लटेरी कांड के बाद रेंजर्स लंबे समय से पुलिस के समान बंदूक चलाने का अधिकार मांग रहे है। वन बल प्रमुख ने वन क्षेत्रपालों की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज चुके है। अगर सब कुछ सही चलता रहा तो लोकसभा चुनाव के बाद शासन इस मामले पर विचार कर सकता है। लटेरी कांड में एक वन क्षेत्रपाल पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद प्रदेश के सभी उप वनक्षेत्र पाल और वन क्षेत्रपालों ने मालखाने में अपना हथियार जमा कर दिए। कार्यवाहक पदोन्नति देने के बाद विभाग माल खाने से रेंजरों को हथियार देने की बात तो कर रहा है लेकिन वन क्षेत्रपाल अपने पास हथियार रखने के लिए रत्ती भर भी इच्छुक नहीं है।