WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बदला पदनाम, राजस्व विभाग के शीघ्रलेखक अब कहलाएंगे निज सहायक

1156

बदला पदनाम, राजस्व विभाग के शीघ्रलेखक अब कहलाएंगे निज सहायक

भोपाल: राजस्व विभाग में शीघ्रलेखकों का पदनाम सरकार ने बदल दिया है। शीघ्रलेखक ग्रेड एक अब वरिष्ठ निज सहायक और शीघ्रलेखक ग्रेड दो अब निज सहायक कहलाएंगे।

राजस्व विभाग ने इसके लिए मध्यप्रदेश राजस्व तृतीय श्रेणी लिपिक वर्गीय सेवा भर्ती नियमों में संशोधन कर दिया है। संभागायुक्त कार्यालयों में पदस्थ तृतीय श्रेणी लिपिक वर्गीय शीघ्रलेखक ग्रेड एक अब वरिष्ठ निज सहायक और शीघ्रलेखक ग्रेड दो निज सहायक कहलाएंगे। शीघ्रलेखक ग्रेड तीन को शीघ्रलेखक पद नाम से जाना जाएगा।

जिला, अनुविभाग और तहसील कार्यालयों में शीघ्रलेखक ग्रेड दो निज सहायक और शीघ्रलेखक ग्रेड तीन शीघ्रलेखक कहलाएंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश राजस्व सेवा भर्ती नियमों में संशोधन कर दिया गया है। लंबे समय से शीघ्रलेखक अपना पदनाम बदले जाने की मांग कर रहे थे। इसलिए यह कवायद की गई और अब शीघ्रलेखकों को निज सहायक के नाम से जाना जाएगा।