WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dewas DM’s Action: पटाखा लायसेंसी अनिल मालवीय गिरफ्तार, रासुका में निरुद्ध, पटाखा लाइसेंस निलंबित

214
WhatsApp Image 2026 05 14 At 19.28.22

Dewas DM’s Action: पटाखा लायसेंसी अनिल मालवीय गिरफ्तार, रासुका में निरुद्ध, पटाखा लाइसेंस निलंबित

देवास: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋतुराज सिंह ने आरोपी अनिल मालवीय के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की है। आरोपी अनिल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पटाखा लाइसेंस का गलत तरीके से उपयोग करने एवं नियम शर्तों का पालन नहीं करने पर की गई।

बता दें कि देवास जिले के टोंककला में आज सुबह पटाखा फैक्ट्री में हुई भयानक अग्नि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए जिन्हें देवास और इंदौर के अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

इस पटाखा फैक्ट्री के मालिक अनिल मालवीय को गिरफ्तार किया गया है।