WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

DFO Transfer: बुरहानपुर के DFO का तबादला

1355

DFO Transfer: बुरहानपुर के DFO का तबादला

भोपाल: राज्य शासन ने बुरहानपुर के DFO अनुपम शर्मा का तबादला कर दिया है। उन्हें भोपाल में प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख कार्यालय में उप वन संरक्षक बनाया गया है। अनुपम शर्मा भारतीय वन सेवा में 2018 बैच के अधिकारी हैं। उनके स्थान पर भारतीय वन सेवा के 2011 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विजय सिंह DFO नीमच को बुरहानपुर का नया DFO पदस्थ किया गया है।

बताया गया है कि बुरहानपुर के DFO अनुपम शर्मा की कलेक्टर और एसपी से पट नहीं रही थी और कई मामलों में विवाद चल रहा था। खासतौर पर आदिवासियों द्वारा जंगल की जमीन में किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर सरकार के प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों के बीच तनातनी चल रही थी। माना जा रहा है कि इसी का नतीजा DFO के तबादले के रूप में सामने आया है।