WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Dhar Land Scams : 4 महिला आरोपियों समेत विवेक तिवारी की जमानत

1275

Dhar : सेंट टेरेसा स्कूल की 200 करोड़ से ज्यादा की जमीन के घोटाले में आज 5 आरोपियों को हाइकोर्ट से जमानत मिल गई। 28 नवम्बर 2021 से जेल में बंद एडवोकेट विवेक तिवारी सहित 4 महिलाओं को हाईकोर्ट इंदौर से जमानत मिल गई है। जमीन हेराफेरी मामले में पुलिस ने 28 लोगों पर मामला दर्ज किया था। इसमें 4 महिला सहित एक वकील विवेक तिवारी को जमानत मिल गई। हाईकोर्ट ने अपने दिए फैसले में इनकी आयु के प्रति उदारता दिखाते हुए जमानत दी है।

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, यशस्वी शिंदे (डीएसपी)-

 

DSP यशस्वी शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी लोगों को बेल आउट कर दिया है। इसमें मुख्य आरोपी विवेक तिवारी थे। उनके अलावा अंजू जैन, रचना शुक्ला और शालिनी दास और पिंकी यादव। इसमें सरिता जैन की जमानत पैंडिंग है क्योंकि ऑर्डर में इनकी एमसीआरसी वह डिसक्राईड नहीं है। जितना भी अभियोजन का पक्ष था, वह पूरा ऑर्डर में मेंशन किया है। उन्होंने सारे तथ्यों को समझा है और बहुत डिस्पक्रियटिव ऑर्डर दिया और सिर्फ ड्यूरेशन और उम्र के ग्राउंड पर ही जमानत दी गई है। बाकी और कोई फायदा आरोपियों को नहीं दिया गया। हम लोग इस जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।