WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP और MP के बाहर धार्मिक स्थलों पर बनेगी धर्मशालाएं, नर्मदा परिक्रमा पथ, राम वन गमन पथ निर्माण के कामों में आएगी तेजी

646

 

MP और MP के बाहर धार्मिक स्थलों पर बनेगी धर्मशालाएं, नर्मदा परिक्रमा पथ, राम वन गमन पथ निर्माण के कामों में आएगी तेजी

भोपाल: मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश के बाहर राज्य सरकार देवस्थानों पर धर्मशालाओं का निर्माण करेगी और प्रदेश के भीतर स्थित देव स्थानों का विकास कर वहां श्रृद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और पांच मंत्री मिलकर मोर्चा संभालेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश सरकार द्वारा देवस्थानों के संबंध में लिए जाने वाले निर्णय और संकल्पों को समयसीमा में प्रभावी रुप से कियान्वित करने के लिए एक मंत्रिपरिषद समिति बनाई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पांच मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, करण सिंह वर्मा, धर्मेन्द्र लोधी और दिलीप जायसवाल को इसका सदस्य बनाया गया है। मुख्य सचिव इस समिति के सचिव होंगे और अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास इसके समन्वयक होंगे। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग इस समिति का नोडल विभाग होगा।

यह करेगी समिति-

यह समिति प्रदेश के भीतर और बाहर स्थित धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले मध्यप्रदेश के श्रृद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशालाओं के संबंध में लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित कराएंगी। प्रदेश में नर्मदा परिक्रमा पथ का निर्माण, रामवन गमन पथ का निर्माण, महाकाल लोक, ओंकारेश्वर, ओरछा, सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रÞद्दालुओं के लिए रुकने की व्यवस्था, परिक्रमा पथ पर शेड, पौधरोपण, सजावटी फूल पौधे लगवाने,धार्मिक स्थलों पर प्रसाद, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं का निर्माण करवाएगी। नर्मदा, शिप्रा और अन्य नदियों पर घाटों का नवनिर्माण, पूर्ण से निर्मित घाटों का जीर्णोद्धार, चेंजिग रुम, प्रसादालय और अन्य सुविधाओं का विस्तार करवाने के कार्य पूरे कराएगी।