WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Jharkhand Power Crisis पर धुरंधर क्रिकेटर धोनी की बीवी ने उठाए सवाल

सरकार बैकफुट पर

1418

Ranchi: झारखंड में एक कर चुकाने वाली नागरिक के रूप में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी ने ट्वीट कर के पूछा है कि आखिर झारखंड में बिजली की क़िल्लत क्यों है? MS Dhoni व्यक्तिगत रूप से Jharkhand में सबसे अधिक इनकम टैक्स देते हैं। लेकिन झारखंड सरकार उन्हें मांग के अनुरूप बिजली मुहैया उपलब्ध करा पाने में असमर्थ रही है।

इसी लापरवाही से नाराज धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने भी दूसरे आम नागरिकों की तरह सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई।

साक्षी धोनी ने झारखंड में बिजली की समस्या को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट में सरकार से पूछा कि झारखंड में इतने सालों से बिजली की समस्या क्यों है?

जनसमस्याओं से जुड़े साक्षी धोनी के इस ट्वीट को ज़बरदस्त समर्थन मिलता दिख रहा है। साक्षी के इस बयान के लोग राजनीतिक मतलब भी निकाल रहे हैं।

Mumbai के निवासी @aditya_raj5 लिखते हैं कि जब झारखंड को बिहार से अलग किया गया, तो उन्हें दुख हुआ कि यह बिहार को पछाड़ कर नई ऊंचाइयों को छुएगा। आज बिहार कई मायनों में झारखंड से काफी आगे है।सभी औद्योगिक और खनन क्षमताओं के बावजूद झारखंड दयनीय है।

इसी को लेकर सरकार की ओर से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के प्रबंध निदेशक के.के. वर्मा ने कहा कि 18 अप्रैल तक पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो रही थी। कहीं कोई लोड शेडिंग की समस्या नहीं थी, लेकिन उसके बाद के दिनों में लोड शेडिंग के कारण थोड़ी परेशानी हुई।

उन्होंने कहा कि आज बिजली संकट राष्ट्रीय समस्या का रूप ले चुका है। देश के अधिकांश थर्मल पावर प्लांट में 50 फीसदी से कम उत्पादन हो रहा है।

झारखंड के उपभोक्ताओं को सरकार पूरी तरह से बिजली उपलब्ध करा रही है जबकि दूसरे प्रदेशों में स्थिति और भी काफी खराब है।

बता दें, प्रदेश में एक तरफ तो भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली कटौती हो रही है।मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में भी लू चलने लगेगी।

जानकारी के मुताबिक, बिजली संयंत्रों को कोयले की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा ही है। यही कारण है कि राज्यों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

देखिए साक्षी धोनी का वायरल ट्वीट-