WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Diary Distribution Programme : SBI अवार्ड स्टाफ एम्पलाइज यूनियन ने किया डायरी वितरण कार्यक्रम!

353

Diary Distribution Programme : SBI अवार्ड स्टाफ एम्पलाइज यूनियन ने किया डायरी वितरण कार्यक्रम!

Ratlam : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टाफ एम्पलाइज यूनियन द्वारा रविवार को डायरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एम्पलाइज यूनियन के इंदौर जोन के DGS (डिप्टी जनरल मैनेजर) पंकज पोरवाल, महेश जोशी, राजेश गिरी ने रतलाम की बैंक शाखाओं के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डायरी प्रदान की।

रतलाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पेंशनर साथी गणों द्वारा इंदौर और रतलाम के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से अमित शुक्ला, कल्पेश बैरागी, पीयूष चौधरी साथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पेंशनर साथीगण राजेश कुमार तिवारी, नरेंद्र सोलंकी, रमेश शर्मा, श्याम ललवानी, राजरिषी दुबे, प्रमोद राघव मोजूद थे!