WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Digital Boom Barrier : फास्टैग की तरह वाहनों का पार्किंग शुल्क कट जाएगा

वाहन पार्किंग पर प्रदेश के पहले डिजिटल बूम बैरियर की शुरुआत

1238

Digital Boom Barrier : फास्टैग की तरह वाहनों का पार्किंग शुल्क कट जाएगा 

Indore : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम के प्रदेश में पहले ‘स्मार्ट पार्किंग डिजिटल सिस्टम’ के तहत डिजिटल बूम बैरियर का शुभारंभ किया। यह सुभाष चौक राजवाडा मल्टीलेवल पार्किंग में लगाया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किए गए इस पार्किंग पर अब फास्टैग की तरह वाहनों का पार्किंग शुल्क कट जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत की तर्ज पर मध्यप्रदेश में पहली बार फास्टैग आधारित मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से कार मालिक अब एप के जरिए सुभाष चौक, मल्टी लेवल पार्किंग भुगतान के लिए अपनी कार के फास्टैग का उपयोग कर सकते हैं। मल्टीलेवल पार्किंग में राजबाडा, सुभाष चौक, सराफा, ईमली बाजार खजूरी बाजार व आस-पास के व्यापारियों के साथ ही बाजार में आने वाले नागरिकों को पार्किंग के दौरान बिना किसी असुविधा के अपने कार में लगे फास्टैग के माध्यम से ही पार्किंग शुल्क का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी।
इसके लिए एक मोबाइल एप ‘पार्क प्लस’ डाउनलोड कर, शहर पार्किंग स्थल पर वर्तमान में कितने वाहन पार्क हो सकते है, कितनी जगह शेष है की भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सुभाष चौक में प्रदेश का पहला डिजिटल बूम बैरियर पायलट प्रोजेक्ट के तहत लांच किया गया है। इसके सफल होने पर इंदौर के अन्य पार्किंग स्थानों पर भी ऐसे ही डिजिटल बूम बैरियर लगाए जावेगे। साथ ही क्षेत्रीय व्यापारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था के लिए मासिक पास बनाए जाने पर भी विचार किया जाएगा। सुभाष चौक मल्टी लेवल पार्किंग में फास्टैग आधारित पार्किंग सिस्टम के माध्यम से बिना किसी परेशानी के इसमें किसी भी व्यक्ति का हस्तक्षेप नहीं होगा सीधे फास्टैग से पार्किंग शुल्क कट जाएगा।
स्मार्ट पार्किंग सेवाओं को इंदौर में लाने नगर निगम के साथ पार्क प्लस यूजर्स को एक बेहतर अनुभव देने के लिए साझेदारी करते हुए, यह डिजिटल बूम बेरियर लगाया गया है। आमतौर पार्किंग स्थल ढूंढने वाले लोगों के लिए कई बार परेशानियों से भरा अनुभव होता है। पार्किंग ढूंढना की मुश्किल को आसान बनाने के उद्देश्य से पार्क प्लस एप डाउनलोड करने के साथ इंदौर वासियों को अपने फास्टैग को रिचार्ज भी कर सकते हैं। महापौर परिषद के सदस्य निरंजन सिंह, अभिषेक शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थे।