WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Digital Payment Stalled : डिजिटल पेमेंट ठप, पे-टीएम, फोन-पे और गूगल-पे की ऐप्स काम नहीं कर रही, कई पेमेंट अटके!

884

Digital Payment Stalled : डिजिटल पेमेंट ठप, पे-टीएम, फोन-पे और गूगल-पे की ऐप्स काम नहीं कर रही, कई पेमेंट अटके!

 

New Delhi : देश के करोड़ों लोग हैरान हैं कि उनके डिजिटल पेमेंट अचानक फेल क्यों हो गए।दरअसल, यूपीआई (Unified Payments Interface) सिस्टम में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आई। इस वजह से Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे ऐप्स काम नहीं कर रहे। इस रुकावट से रोज़मर्रा की जरूरतें प्रभावित हुईं। लोग किराना, बिल पेमेंट और पैसे ट्रांसफर नहीं कर सके। सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर शिकायतें कीं। देखते ही देखते यह खबर देशभर में वायरल हो गई।

यूजर्स की शिकायतें बढ़ीं Downdetector नाम की वेबसाइट पर दोपहर करीब 12 बजे तक 1,200 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं। इनमें 66% लोगों ने पेमेंट फेल होने की शिकायत की। 34% ने पैसे ट्रांसफर में दिक्कत बताई। ये दिक्कत अलग-अलग बैंकों और ऐप्स में देखी गई। इसका मतलब साफ है कि समस्या पूरे यूपीआई नेटवर्क की थी, सिर्फ एक ऐप की नहीं।

यह सिस्टम हर दिन की जरूरत 

यूपीआई भारत का सबसे लोकप्रिय पेमेंट सिस्टम है। इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने तैयार किया है। यह RBI की निगरानी में काम करता है। इससे लोग बिना किसी शुल्क के तुरंत पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। चाय वाले से लेकर बड़ी कंपनियों तक, हर जगह यूपीआई का इस्तेमाल होता है। इसका AutoPay फीचर भी बहुत मददगार है। इससे बिजली, पानी और OTT जैसे बिल अपने-आप कट जाते हैं।

अभी तक़ कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

इस रुकावट की असली वजह अभी साफ नहीं है। NPCI ने और न किसी ऐप ने कोई आधिकारिक बयान दिया है। यूजर्स से कहा गया है कि जब तक सेवा बहाल नहीं होती, तब तक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नकद जैसे विकल्प साथ रखें। यूपीआई आज करोड़ों लोगों की ज़रूरत बन चुका है। ऐसे में इसकी रुकावट से लोगों को बड़ी परेशानी होती है। ज़रूरी है कि संबंधित संस्थाएं जल्दी से हल निकालें और जनता को भरोसा दिलाएं।