WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

दिग्विजय बोले : एमपी के नेतृत्व पर ना तो मोदी को भरोसा है, ना ही भाजपा को!

1093
WhatsApp Image 2023 11 06 At 12.28.53

दिग्विजय बोले : एमपी के नेतृत्व पर ना तो मोदी को भरोसा है, ना ही भाजपा को!

Ratlam : रविवार को शहर की फोरलेन स्थित मोहन बाग में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रहे। दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के नेतृत्व पर न मोदी को भरोसा है ना भाजपा को। मोदी इस तरह चुनावों का प्रचार कर रहे हैं, जैसे वे ही मुख्यमंत्री के दावेदार हैं। किस स्तर पर पहुंच गए हैं, प्रधानमंत्री कोई इस तरह की बात करता है। यह मोदी की निराशा और हताशा को प्रदर्शित करती है। यह बात दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को रतलाम की जनसभा में कांग्रेस नेताओं की कपड़ा फाड़ लड़ाई पर किए गए तंज के जवाब में कही।

WhatsApp Image 2023 11 06 at 12.29.11

कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए दिग्विजय सिंह से जब पत्रकारों ने बच्चों को सेट करने के लिए लड़ाई होने का सवाल किया तो वह बात टालते हुए बोले मोदीजी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीब कमजोरों पर अत्याचार के बारे में कुछ नहीं बोलते।

WhatsApp Image 2023 11 06 at 12.29.12

ईडी, सीबीआई, आईटी का उपयोग तो ऐसे किया जा रहा है कि हर कांग्रेस नेता पर छापा मार रहे हैं। पक्षपात हो रहा है जिसकी कभी उम्मीद नहीं थी।

WhatsApp Image 2023 11 06 at 12.29.28

राम मंदिर पर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि राम सबके है, उन्हें क्यों बांटना चाहते हैं समझ नहीं आता, भाजपा को शर्म आनी चाहिए कि राम के नाम से खिलवाड़ किया जा रहा है। हम भी राम को मानते हैं। इसका भाजपा को क्या एकाधिकार मिला हुआ हैं।यह मूल समस्याओं को ढंकने का प्रयास किया जा रहा है।