WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Digvijay Singh Filed Nomination : दिग्विजय सिंह ने 5 लोगों सहित राजगढ़ से नामांकन भरा! 

976
WhatsApp Image 2024 04 16 At 16.48.55

Digvijay Singh Filed Nomination : दिग्विजय सिंह ने 5 लोगों सहित राजगढ़ से नामांकन भरा!

उनके साथ पत्नी, वकील और किसान और मजदूर परचा भरने गए!

Rajgadh : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने किया नामांकन, पत्नी के अलावा वकील, एक-एक मजदूर और किसान थे। उनके साथ कोई लाव-लश्कर नहीं था। महज 5 लोग जिसमें दिग्विजय सिंह, पत्नी अमृता सिंह, अधिवक्ता, एक मजदूर व एक किसान साथ रहे।

33 साल बाद दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राजगढ़ संसदीय सीट दिग्विजय सिंह परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर दिग्विजय सिंह 2 बार, उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह 4 बार सांसद चुने जा चुके हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार दिग्विजय सिंह को फिर से इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा ने रोडमल नागर को अपना उम्मीदवार बनाया।

दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया था कि वे नामांकन के दौरान कार्यालय पहुंचने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करें। दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि नामांकन जमा करने के दौरान साथियों और कार्यकर्ताओं के लिए गर्त और ताकत प्रदर्शित करने का अवसर होता है, परन्तु मेरा निवेदन है कि जिस वक्त मैं अपना पर्चा दाखिल करूं, उस वक्त आप मेरी बजाय मतदाताओं के बीच रहे। आप अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर बूथ कमेटी की मीटिंग करें। दिग्विजय के आव्हान का असर यह रहा कि कोई भी कार्यकर्ता दिग्विजय के नामांकन फार्म जमा कराने के समय पर नहीं पहुंचा।