WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Digvijay Singh’s Planning : दिग्विजय सिंह का चुनावी प्लान, 24 दिन में 31 सीटो पर!

सभी जगह बैठक करेंगे और दावेदारों से बातचीत करके हार के कारण तलाशेंगे!

1063

Digvijay Singh’s Planning : दिग्विजय सिंह का चुनावी प्लान, 24 दिन में 31 सीटो पर!

Bhopal : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 10 मई से लेकर 2 जून तक प्रदेश की 31 विधानसभा सीटों पर जाने वाले हैं। यह उनका पिछले डेढ़ महीने में वे प्रदेश के 19 जिलों की 35 विधानसभा सीटों पर पहुंच चुके हैं। उनका पहला टारगेट को पूरा करने के लिए अभी 31 सीटों पर और जाना है। इन सभी सीटों पर उन्हें 2 जून तक पहुंचना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दिग्वियज सिंह को ऐसी 66 सीटों पर समन्वय की जिम्मेदारी दी है, जिन पर कांग्रेस लंबे अरसे से जीत नहीं रही है। इन सीटों में से दिग्विजय सिंह अब तक भोपाल, सीहोर, हरदा, सतना, रीवा, दतिया, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, विदिशा, सागर, दमोह, शाजापुर, उज्जैन,धार, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले की 35 सीटों पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने यहां पर मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के अलावा इन सीटों पर दावेदारों से बातचीत कर समन्वय से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं।

इस पहले टारगेट में अभी 31 सीटें और बची हुई है। जिसे उन्हें दो जून के तय समय तक पूरा करना है। अब दिग्विजय सिंह का प्लान ऐसा बनाया जा रहा है कि वे 10 मई से 2 जून के 24 दिनों के भीतर 31 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे।

इन क्षेत्रों में जाएंगे

सिरमौर, देवतालाब, सिंगरौली, देवसर, धौहानी, जयसिंहनगर, अनूपपुर, मुडवारा, सिहोरा, जबलपुर केंट, पनागर, सिवनी, पिपरिया, होशंगाबाद, सांची, सारंगपुर, देवास, इंदौर-2, इंदौर-4, इंदौर-5, सांवेर, खातेगांव, बागली, हरसूद, बुरहानपुर, खंडवा, पंथाना, अशोकनगर, मुंगावली,चंदला और बिजावर विधानसभा क्षेत्र में दिग्विजय सिंह दो जून तक पहुंचेंगे।