WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Direct Flight : इंदौर से अब 23 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट!

संचालित फ्लाइट में 70 फीसदी से ज्यादा सीटें फुल!

1682
WhatsApp Image 2022 11 05 At 11.00.26 PM

Direct Flight : इंदौर से अब 23 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट!

Indore : इंदौर से अब 23 रूट पर 70 से ज्यादा सीधी फ्लाइट चल रही हैं। वाराणसी और कोच्चि की सीधी फ्लाइट जल्द शुरू हो सकती है। कोरोना से पहले इंदौर से 21 रूट सीधे जुड़े थे। अक्टूबर में 2.28 लाख यात्रियों ने सफर किया है। यानी साढ़े 7 हजार से ज्यादा यात्री रोजाना सफर कर रहे हैं।

एयरपोर्ट से पिछले एक महीने में चार नई फ्लाइट शुरू हुई। इनमें चंडीगढ़, जबलपुर, ग्वालियर और बिलासपुर शामिल हैं। पिछले चार महीने में यह सबसे ज्यादा है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार इंदौर से लगातार फ्लाइट संख्या बढ़ रही है। पिछले 6 महीने में टूरिज्म सेक्टर भी काफी बढ़ा है। नए रूट पर फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को खासी सुविधा मिली। खास बात यह है कि जो फ्लाइट संचालित हो रही हैं, उनमें 70 फीसदी से ज्यादा सीटें फुल चल रही हैं।

कोरोना के बाद नए रूट
कोरोना से पहले औसत 10 हजार यात्री रोजाना सफर करते थे। फ्लाइट संख्या भी 100 से ज्यादा थी। यानी कोरोना के बाद नए रूट जुड़े हैं, लेकिन यात्री संख्या पिछले उच्चतम स्तर से अभी ढाई हजार और फ्लाइट संख्या 30 कम है। भोपाल एयरपोर्ट से बीते एक महीने में एक नई फ्लाइट उदयपुर के लिए शुरू हुई। हालांकि तीन महीने में पांच फ्लाइट बंद हो गईं। इनमें बिलासपुर, ग्वालियर, जबलपुर, हैदराबाद, पुणे रूट की फ्लाइट शामिल है। भोपाल एयरपोर्ट से अब 9 रूट पर 28 फ्लाइट का संचालन हो रहा है।