WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कलेक्टर को दिव्यांग दीपक ने बताई समस्या, अब मिलेगी उसे सभी प्रकार की सहायता, सुविधा!

1246

कलेक्टर को दिव्यांग दीपक ने बताई समस्या, अब मिलेगी उसे सभी प्रकार की सहायता, सुविधा!

 

Ratlam : शहर के कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शुभारंभ समारोह के पश्चात वहां उपस्थित बालक दीपक मालवीय ने जब कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार को देखा तो उनसे मिलकर दिव्यांग पेंशन तथा आधार कार्ड की मांग की। ट्राईसाईकिल पर सवार शेरानीपुरा के लगभग 13 वर्षीय बालक दीपक की बात को कलेक्टर लाक्षाकार ने संवेदनशीलता के साथ सुना, वहां उपस्थित प्रभारी जनपद सीईओ श्रीमती पिंकी साठे को निर्देशित किया कि बालक दीपक का आधार कार्ड तत्काल बनवाया जाए तथा उसकी दिव्यांग पेंशन भी स्वीकृत की जाए।

 

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि दीपक के अलावा अन्य भी इसी प्रकार के बच्चों को चिन्हित करके उनके आधार कार्ड बनवाए जाएं तथा अन्य मदद की जाए।कलेक्टर से चर्चा करके बालक दीपक प्रसन्नचित अपने घर लौटा।