WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Discovered a New Star: IIA ने नया तारा खोजा, जो सबूत मिले वो हैरान करने वाले!

तारे की लौह सामग्री सूर्य की तुलना में कम, पर न्यूट्रॉन-कैप्चर तत्वों से भरी हुई!

1068
WhatsApp Image 2023 08 16 At 09.57.38

Discovered a New Star: IIA ने नया तारा खोजा, जो सबूत मिले वो हैरान करने वाले!

Bengaluru : भारतीय तारा भौतिकी संस्थान (IIA) के वैज्ञानिकों ने आकाश में एक नए तारे को खोज लिया। इस तारे को वैज्ञानिकों ने HE 1005-1439 नाम दिया है। IIA संस्थान के वैज्ञानिकों ने खोजे गए इस नए तारे को कार्बन-इन्हांस्ड-मेटल-पुअर (CEMP) के रूप में वर्गीकृत किया।

खोजे गए इस नए तारे की निर्माण प्रक्रिया ने वैज्ञानिकों की पिछली समझ को अचंभित कर दिया। तारा अलग-अलग खगोल भौतिकी वातावरणों में होने वाली दो अलग-अलग प्रक्रियाओं के संयोजन के माध्यम से बनने के संकेत दिखा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस तारे का निर्माण दो अलग-अलग न्यूट्रॉन कैप्चर प्रक्रिया द स्लो (एस-) और इंटरमीडिएट (आई-) के संयोजन से हुआ है।

इस शोध में कई नए खुलासे हुए

बेंगलुरु के IIA में पार्थ प्रतिम गोस्वामी और प्रो अरुणा गोस्वामी की ओर से किए गए शोध में कई खुलासे हुए हैं। तारे की सतह की रासायनिक संरचना का विश्लेषण करने के लिए सुबारु टेलीस्कोप से जुड़े उच्च फैलाव वाले स्पेक्ट्रोग्राफ (HDS) का उपयोग करके प्राप्त हुए उच्च-रिज़ॉल्यूशन स्पेक्ट्रोस्कोपिक डेटा का उपयोग किया गया है। टीम ने पाया कि तारे की लौह सामग्री सूर्य की तुलना में हजारों गुना कम है और यह न्यूट्रॉन-कैप्चर तत्वों से भरी हुई है।

पहली बार कुछ अलग मिला

IIA के पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने बताया कि हमें पहली बार सतह पर रासायनिक संरचना वाली एक वस्तु मिली जिसमें धीमी और मध्यवर्ती (i) न्यूट्रॉन-कैप्चर न्यूक्लियो सिंथेसिस दोनों उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसा मामला पहले कभी भी किसी CEMP सितारों में नहीं देखा गया है। उन्होंने बताया कि तारे की सतह की रासायनिक संरचना एस- और आई- प्रक्रिया दोनों के समान योगदान से प्रभावित हो रही है, जो काफी आश्चर्यजनक बात है। खोजे गए इस तारे की और जानकारियां निकाली जा रही है।