WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Displeasure Over Ticket in BJP : टिकटों पर उभरी नाराजी को भाजपा कैसे संभालेगी!

पार्टी अध्यक्ष ने कहा जल्द नाराजगी दूर करेंगे, पर इस बयान से कुछ स्पष्ट नहीं!  

685

Displeasure Over Ticket in BJP : टिकटों पर उभरी नाराजी को भाजपा कैसे संभालेगी!

Bhopal : भाजपा ने 230 में से 228 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए। दो सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। लेकिन, घोषित कई सीटों पर उम्मीदवारों के खिलाफ विद्रोह जैसे हालात है। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी के खिलाफ विरोध भी किया और निर्दलीय उतरने की धमकी दे डाली। कई जगहों पर पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का रास्ता अपना लिया है।

अब पार्टी नेतृत्व ने नाराजगी को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस नाराजी को सही बताया। वीडी शर्मा ने बयान दिया कि कार्यकर्ताओं में नाराजगी सही है। उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं को दिलासा भी और कहा कि जल्द ही इस नाराजगी को दूर किया जाएगा। लेकिन, भाजपा अध्यक्ष ने यह नहीं बताया कि नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए पार्टी क्या करने वाली हैं। उनका यह बयान अस्पष्ट कहा जा रहा है।

दोनों ही पार्टियों को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने के बाद कई सीटों पर नेताओं, कार्यकर्ताओं का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। भाजपा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में भी ऐसे विरोध का सामना करना पड़ा। 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 228 और कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

 

कहां-कहां विद्रोह के आसार

मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर में भाजपा ने आष्टा विधानसभा सीट से विधायक रघुनाथ मालवीय का टिकट काट दिया। टिकट न मिलने पर एक कार्यक्रम के दौरान वे बोलते-बोलते भावुक हो गए। उन्होंने पार्टी को चेतावनी दी है कि वो निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं। धार जिले की दो सीटों पर विद्रोह के हालात हैं। भाजपा सरकार में मंत्री और विधायक रही रंजना बघेल ने भी आज नामांकन पत्र लिया और कहा कि वे चुनाव लड़ेंगी। धार से भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा की पत्नी को उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने विद्रोह कर दिया।