WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

1351
WhatsApp Image 2022 11 04 At 9.26.42 PM 696x522

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

रतलाम

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक समरथ साहू ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी हैं। कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों का मनोनयन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभाग प्रभारी कान्तदेवसिंह एवं जिला संगठन प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा के निर्देशानसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी,सहसंयोजक विवेक शर्मा की सहमति से किया गया हैं।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला संयोजक साहू ने अभिभाषक तन्मय सोनी को जावरा तहसील में प्रभारी, आनंदीलाल राठौर को पिपलौदा तहसील,कांतिलाल राठौर को सैलाना तहसील,अजय सिंह चन्द्रावत को रतलाम तहसील, अजातशत्रुसिंह परिहार को आलोट तहसील एवं मुकेश टाक को बाजना तहसील प्रभारी नियुक्त किया हैं।

इसी प्रकार जिला कार्यकारिणी में बड़ायला चौरासी के अश्विन पालीवाल,आलोट के अनिवेश आंचलिया,जावरा के अनंत सोनी, रतलाम के विजय पटेल एवं चन्द्रप्रकाश मालवीय को सदस्य तथा आलोट तहसील लोकेन्द्र पोरवाल को सोश्यल मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया हैं।