WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े धार जिले में हुई सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से मिलने श्री अरबिन्दो अस्पताल पहुँचे

220
WhatsApp Image 2026 04 30 At 17.37.36

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े धार जिले में हुई सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से मिलने श्री अरबिन्दो अस्पताल पहुँचे

सभी घायलों को बेहतर उपचार के चिकित्सकों को दिए निर्देश, घायलों के परिजनों से मिले

इंदौर: संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े गत दिवस धार जिले में हुई दु:खद सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से मिलने श्री अरबिन्दो अस्पताल में पहुँचे। यहाँ उन्होंने अस्पताल प्रमुख डॉ. महक भंडारी से घायलों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

संभागायुक्त डॉ. खाड़े श्री अरबिन्दो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिले और उनके स्वास्थ्य उपचार की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों में केसर भाई, निर्मला बाई, ‍विक्रम भाई, आशा बाई, बेबी मनीषा और निशा से मिले और उन्हें विश्वास दिलाया कि अस्पताल में सभी का इलाज समुचित रूप सुनिश्चित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 17.37.35

संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने अस्पताल के चिकित्सकों को ‍निर्देश दिए कि सभी घायलों का उचित उपचार किया जाए। उन्हें समय पर दवाईयाँ और आवश्यक जाँच की जाए। किसी भी मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने घायल मरीजों के परिजनों से भी संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि अस्पताल में मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 04 30 at 17.37.35 1

इस मौके पर मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, डॉ. राघवेंद्र रायंगर, अरबिन्दो अस्पताल के प्रबंधन से जुड़े अधिकारी श्री राजीव सिंह एवं अन्य डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सभी घायलों का अस्पताल में नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने घोषणा की गई है। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।