WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Diwali 2024 : दीवाली को लेकर सभी विद्वत एकमत, 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन होना तय!

974
WhatsApp Image 2024 10 01 At 11.08.25

Diwali 2024 : दीवाली को लेकर सभी विद्वत एकमत, 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन होना तय!

इस बार दीवाली का त्योहार 6 दिन का मनाया जाएगा, 29 अक्टूबर को धनतेरस!

Indore : दीपावली त्योहार की तिथियों पर चल रही असमंजस के बीच, इंदौर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यहां के प्रमुख ज्योतिषियों और मंदिरों के पुजारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि दीपावली का पर्व इस वर्ष 6 दिन तक मनाया जाएगा। इस निर्णय में विभिन्न धार्मिक विद्वान शामिल हुए। उन्होंने दीपावली के सही आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक विचार-विमर्श किया।

तारीख को लेकर दुविधा की स्थिति तिथियों की घट-बढ़ के कारण बनी। शास्त्र सम्मत निराकरण के लिए इंदौर में विद्वत परिषद की बैठक हुई। मौजूद विद्वानों ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर में से दीपावली कब मनाई जाए, इस विषय पर चर्चा की। तय किया गया कि एक नवंबर को दीपावली मनाना अधिक शास्त्र सम्मत है। पंचांगकर्ताओं ने भी इस बात का समर्थन किया है।

बैठक में तय की गई तिथियां

– 29 अक्टूबर 2024: धनतेरस
– 31 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी
– 1 नवंबर: दीपावली
– 2 नवंबर: प्रतिपदा पर अन्नकूट
– 3 नवंबर: यम द्वितीया एवं भाई दूज

परिषद के आचार्य रामचंद्र शर्मा के अनुसार, 31 अक्टूबर और एक नवंबर दोनों ही दिन अमावस्या तिथि प्रदोषकाल में है। इसलिए 1 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। दो दिन अमावस्या होने से दूसरे दिन दीपावली मनाना शास्त्र सम्मत है। इस मौके पर ज्योतिषाचार्य चंद्रभूषण व्यास, पं योगेंद्र महंत, पुजारी दीपेश व्यास, ज्योतिषाचार्य प्रदीप जोशी, डॉ उमाशंकर पुरोहित, भागवताचार्य रुचित द्विवेदी आचार्य रामचंद्र शर्मा मौजूद थे।