WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

खजुराहो लोकसभा से डॉ मनोज यादव बने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी : वीडी शर्मा से होगा मुकाबला

1165

खजुराहो लोकसभा से डॉ मनोज यादव बने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी : वीडी शर्मा से होगा मुकाबला

 

भोपाल: खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से डॉ मनोज यादव को इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया गया है। उनका मुकाबला अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व वर्तमान सांसद वी डी शर्मा से होगा।

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन के समझौते के तहत एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में छोड़ी गई थी। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर मनोज यादव पर भरोसा जताया है और आज उनका टिकट घोषित कर दिया गया। इस तरह अब खजुराहो से इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर मनोज यादव का मुकाबला भाजपा के घोषित प्रत्याशी वी डी शर्मा से होगा।

 

बता दें कि इसके पहले डॉक्टर मनोज यादव को विजावर विधानसभा से पहले समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन बाद में श्रीमती रेखा यादव को टिकट दिया गया था जिन्होंने एन वक्त पर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था और इस सीट पर समाजवादी प्रत्याशी के बिना ही चुनाव हुआ था।

अब डॉक्टर मनोज यादव को खजुराहो से लोकसभा टिकट दिया गया है।