WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dr Salil Kulkarni : संगीतकार डॉ सलील कुलकर्णी का सानंद फुलोरा में कार्यक्रम 1 सितंबर को!

686
Dr Salil Kulkarni

Dr Salil Kulkarni : संगीतकार डॉ सलील कुलकर्णी का सानंद फुलोरा में कार्यक्रम 1 सितंबर को!

पुणे के इस संगीतकार ने 25 साल में प्रत्येक मराठी परिवार में अपनी विशेष पहचान बनाई!

Indore : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक और लोकप्रिय संगीतकार डॉ सलील कुलकर्णी अपने समूह के साथ 1 सितम्बर को शाम 5 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह, खंडवा रोड, इंदौर में कार्यक्रम ”कवितेचं गाण होतांना” की प्रस्तुति देगें।

सानंद न्यास के अध्यक्ष जयंत भिसे एवं मानद सचिव संजीव वावीकर ने बताया कि ”कवितेचं गाणं होतांना’ कार्यक्रम एक संगीतकार के मन का कविता का प्रवास एवं गीतों का सुंदर प्रस्तुतिकरण है। कार्यक्रम में डॉ सलील कुलकर्णी ने संत तुकाराम, एकनाथ महाराज, रामदास स्वामी, स्वातंत्र्यवीर सावरकर से लेकर भारा तांबे, बाभ बोरकर, विंदा करंदीकर, मंगेश पाडगांवकर, सुरेश भट्ट, शांता शेळके, सुधीर मोघे एवं वर्तमान के संदीप खरे, समीर सामंत तक अनेक शब्द रचनाओं को लयबद्ध कर गीतों को श्रृंखला में पिरोया है।

गत 25 साल में प्रत्येक मराठी परिवार में, मराठी मन में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले पुणे के डॉ सलील कुलकर्णी बालगीत, अभंग, चित्रपट गीत अभिजात कविताओं से गीतों तक विविध प्रकार को रचना रंगमंच, टीवी, सिनेमा और सोशल मीडिया पर प्रस्तुत कर रहे है। संगीतकार के रूप में 700 से अधिक गीत, 40 एलबम एवं 30 फिल्मी गीत प्रस्तुत कर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए।

भारत रत्न लता मंगेशकर ने भी उनकी रचना को स्वर देकर सम्मान दिया। मराठी फ़िल्म ‘एकदा काय झालं’ को इस साल का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। फिलहाल आप टीवी पर संगीत स्पर्धा के निर्णायक एवं संगीत शिक्षक के रूप में युवाओं को गढ़ने का कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में साथ देने वाले कलाकार है शुभंकर कुलकर्णी, सन्मिता धापटे-शिंदे, आसावरी देशपांडे, आदित्य आठल्ये, डॉ राजेंद्र दूरकर, राधिका अंतुरकर। कार्यक्रम ‘कवितेचं गाण होतांना’ आगामी दिनांक 1 सितम्बर को सायं 5 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह खंडवा रोड, इंदौर में होगा। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है।

Mandsaur News: देश के 9वें राज्य में 18वीं बार मिला “रक्तवीर” राष्ट्रीय सम्मान मंदसौर के डॉ हिमांशु यजुर्वेदी को