WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ छत्तीसगढ़ समाचार

शराब के नशे में डॉक्टर का अस्पताल परिसर में हंगामा, वीडियो वायरल,जांच के आदेश

894
WhatsApp Image 2025 09 26 At 17.49.17

शराब के नशे में डॉक्टर का अस्पताल परिसर में हंगामा, वीडियो वायरल,जांच के आदेश

विनोद काशिव की रिपोर्ट

जशपुर: जशपुर जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. अनिल भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनिल भगत शराब के नशे में अस्पताल परिसर में हंगामा करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों का आरोप है कि डॉ. अनिल भगत लंबे समय से शराब के आदी हैं। वे अक्सर अपने घर से शराब पीकर अस्पताल पहुंचते हैं। कर्मचारियों के साथ-साथ कई मरीज भी डॉक्टर के इस आचरण से परेशान हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार वे नाबालिग बच्चों को भी शराब पिलाने की कोशिश कर चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर की नशे की आदतों से स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है। मरीजों को समय पर इलाज और दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी BMO ने भी डॉ. भगत के खिलाफ कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

CMHO ने दिए जांच के आदेश
मामले को गंभीरता से लेते हुए जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जी.एस. जात्रा ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो में डॉक्टर नशे में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर अनिल भगत के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस तरह के लापरवाह और अनुशासनहीन डॉक्टर के खिलाफ ठोस कदम उठाया जाएं ताकि स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं सामान्य हो सकें और मरीजों को राहत मिल सके।