WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Drunk Teacher : नशे में टीचर क्लास में गिर पड़ा, प्रिंसिपल को गालियां दी!

नशेड़ी टीचर का हंगामा देख महिला शिक्षक ने प्रिंसिपल को बुलाया  

961
WhatsApp Image 2022 09 18 At 8.11.39 PM

Drunk Teacher : नशे में टीचर क्लास में गिर पड़ा, प्रिंसिपल को गालियां दी!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : जिले की बदनावर तहसील के तारोंद के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के टीचर राधेश्याम मईडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस टीचर ने स्कूल में शराब पीकर खूब उत्पात मचाया और नशे में स्कूल की कक्षा में ही सो गया। इसके बाद वहां पढ़ने वाले बच्चे स्कूल छोडकर घर चले गए। यह मामला शनिवार का है। पर इसके वीडियो रविवार को सामने आए।

इस पूरे मामले की शिकायत वहां पदस्थ महिला टीचर माया गायकवाड़ ने हायर सेकेंडरी स्कूल कड़ोद कला के प्राचार्य नाहर सिंह नरगेस को फोन पर की। प्राचार्य जब जनशिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान को मौके पर लेकर पहुंचे, तो उनके सामने भी नशेड़ी टीचर ने हंगामा किया और धमकियां दीं। प्रिंसिपल स्कूल पहुंचे तो नशेड़ी टीचर उन्हें धमकाते हुए बोला कि गिन गिनकर मारूंगा।

नशे में चूर इस टीचर ने बच्चों के सामने ही खूब गाली-गलौज की, फिर औंधे मुंह क्लास में ही गिर पड़ा। इससे घबराए बच्चे क्लास छोड़कर भाग गए। शराबी टीचर की हरकत से महिला टीचर भी डर गईं। कुछ बच्चे स्कूल से भाग गए और गांव वालों को इस घटना की जानकारी दी। गांव के लोग स्कूल पहुंचे और नशे में चूर टीचर के वीडियो बना लिए।

अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही 

प्राचार्य नाहर सिंह नरगेस ने बताया कि महिला टीचर से जानकारी मिलते ही स्कूल पहुंच गए थे। वहां टीचर राधेश्याम नशे में मिला। बच्चे भी घबराए हुए थे। शराबी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। अधिकारियों को भी टीचर की करतूत से अवगत करा दिया है।