WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

छिंदवाड़ा में नागपुर रोड पर ई-बाइक में लगी आग , लपटें देखकर भागे लोग

366

छिंदवाड़ा में नागपुर रोड पर ई-बाइक में लगी आग , लपटें देखकर भागे लोग

छिंदवाड़ा: गुरुवार की सुबह नागपुर रोड पर कुछ ही सेकंड में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर आग का गोला बन गई। कामठी जूलर्स के सामने चलती बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा, फिर चिंगारियां उठीं और चंद पल में आग की लपटों ने पूरी बाइक को घेर लिया। बाइक पर सवार पिता-पुत्र बाल-बाल बचे, समय रहते कूदकर जान बचाई।

सुबह 10 बजे लगी आग

घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बाइक मालिक चंद्रकांत अलोने ने बताया कि यह ई-बाइक उन्होंने तीन साल पहले डेल्टा कंपनी से खरीदी थी। उनका कहना है कि बाइक की नियमित सर्विसिंग भी होती थी। हादसे के वक्त बाइक उनका बेटा चला  हादसे के वक्त बाइक उनका बेटा चला रहा था और वे साथ में थे।

सुरक्षा पर उठे सवाल, लोग सहमे
इस घटना ने ई-बाइक की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गर्मी के मौसम में बैटरियों में गर्मी बढ़ना और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समय-समय पर बैटरी चेक कराना, वायरिंग की स्थिति पर ध्यान देना और दोपहर की तेज गर्मी में ई-बाइक का उपयोग सीमित करना जरूरी है।