WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

E -Rickshaw in Bhopal: अगस्त के पहले सप्ताह से बढ़ेगी सख्ती, यातायात पुलिस बनाएगी चालान

454

E -Rickshaw in Bhopal: अगस्त के पहले सप्ताह से बढ़ेगी सख्ती, यातायात पुलिस बनाएगी चालान

 

भोपाल: राजधानी में ई-रिक्शा की मनमानी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किए हैं। इसके तहत स्कूलों में छात्र ई-रिक्शा का प्रयोग नहीं करेंगे यानी स्कूल वाहन के तौर पर ये वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इसी तरह, शहर के करीब 12 रूटों पर आवाजाही को लेकर पूरी तरह से इन पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी इस नियम को ई-रिक्शा संचालक नहीं मान रहे हैं।

ऐसे में इस मामले में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन अगस्त के पहले सप्ताह से होने की बात कही जा रही है। संभवत: 4 अगस्त से इस मामले में यातायात विभाग सख्ती दिखाएगा और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना यानी चालान काटा जाएगा। गौरतलब है कि राजधानी में 10 हजार से अधिक ई-रिक्शा संचालित हो रहे हैं, इसमें से 20 फीसदी ही नियम-कानून और दस्तावेज लेकर वाहन चला रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ प्रतिबंधों को लेकर ई-रिक्शा संचालक लगातार विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। उनके साथ कुछ राजनीतिक पार्टियों के लोग भी साथ खड़े हैं, जो रोजगार को लेकर जिला प्रशासन के इस निर्णय पर आपत्ति जता रहे हैं। ऐसे में अब भी ई-रिक्शा संचालक शहर के 12 रूटों पर प्रतिबंध के बाद भी इन मार्गों में वाहन चला रहे हैं। वे शासन-प्रशासन के नियमों को अनदेखा कर रहे हैं। इसके अलावा, प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा संचालकों से एक फार्म भी भरवाया जा रहा है। इसमें उनके वाहन का पंजीयन, फिटनेस, बीमा, वाहन मालिक का नाम, मोबाइल नंबर, पता, वाहन चालक का नाम और वे अपने वाहन किस जोन में चलाना चाह रहे हैं। इसकी जानकारी लिखित में ली जा रही है।