WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Earthquake : छत्तीसगढ़ के कोरबा इलाके में भूकंप के झटके महसूस!

भूकंप को गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में भी महसूस किया गया!

710
WhatsApp Image 2023 08 13 At 1.02.09 PM

Earthquake : छत्तीसगढ़ के कोरबा इलाके में भूकंप के झटके महसूस!

Korba (Chhattisgarh) : आज सुबह करीब 9.9 बजे कोरबा में कुछ देर के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। इसे भूकंप को गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में भी महसूस किया गया।

झटके महसूस होते ही लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई। एनसीएस के मुताबिक भूकंप की गहराई सतह से 5 किलोमीटर अंदर दर्ज की गई।

तुर्किये में 5.3 तीव्रता का भूकंप
तुर्किये में आज 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इससे कई इमारते क्षतिग्रस्त हुई। अभी तक 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि धरती के अंदर कुल सात प्लेट्स हैं और ये प्लेट्स चलायमान रहती हैं। जहां प्लेट आपस में टकराती हैं, उन्हें फाल्ट जोन कहते हैं। जब प्लेट टकराती हैं तो ऊर्जा बाहर निकालने की कोशिश करती है। इससे जो हलचल होती है वही भूकंप बन जाता है। भूकंप का केंद्र सतह से जितना नजदीक होता है तबाही उतनी ज्यादा होती है।