WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Earthquake : कच्छ में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस हुए!

भूकंप का केंद्र भचाऊ शहर से 10 किमी उत्तर-पूर्वोत्तर में!

620
WhatsApp Image 2023 03 08 At 5.47.55 PM 696x560

Earthquake : कच्छ में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस हुए!

Kutch (Gujrat) : कच्छ जिले में बुधवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ISR) ने यह जानकारी दी।

गांधीनगर स्थित आईएसआर के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से लगभग 10 किमी उत्तर-पूर्वोत्तर में था। भूकंप तड़के 3:42 बजे दर्ज किया गया। जिला अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति या जीवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां पिछली बार 27 फरवरी को 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

कच्छ सबसे संवेदनशील क्षेत्र

अहमदाबाद से लगभग 400 किमी दूर कच्छ उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। यहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित इस जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 13,800 लोग मारे गए थे और अन्य 1.67 लाख घायल हुए थे। भूकंप ने जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया था।