WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

Earthquake : भूकंप ने दिल्लीवासियों की नींद उड़ाई, पहले तीव्रता 7.7 बताई गई, बाद में 6.6 का आंकड़ा सामने आया!

919
WhatsApp Image 2023 03 21 At 10.54.33 PM 696x464

Earthquake : भूकंप ने दिल्लीवासियों की नींद उड़ाई, पहले तीव्रता 7.7 बताई गई, बाद में 6.6 का आंकड़ा सामने आया!

New Delhi : दिल्ली-एनसीआर में आया 6.6 तीवता का भूकंप भले ही 55 सेकंड का था। लेकिन, इसके बाद से यहां के लोग भारी दहशत में है। अफगानिस्तान के हिंदुकुश इलाका इसका केंद्र बताया जा रहा है जो धरती में 170 किमी अंदर था।
कई लोग आज रात को घरों में भी सोने से भी डर रहे हैं। इसका कारण यह है कि जिस तरह लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया, वे उस खौफ से अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि लोग किसी परेशानी में उससे संपर्क कर सकते हैं।
दिल्ली के अलावा पंजाब और जम्मू कश्मीर के बड़े हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू कश्मीर के बारामुला में भी झटके महसूस किए गए। बताया गया कि वहां एक अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा था, तभी वहां लाइट चली गई।
इसके अलावा कई इलाकों में नुकसान का अंदाजा भी लगाया गया है। लेकिन, अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली।
बारामूला अनंतनाग जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखा गया। बताया गया कि कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई। बारामूला और अनंतनाग जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखा गया। बताया गया कि कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई।

पाकिस्तान में असर ज्यादा
सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान में बताया जा रहा है। इस्लामाबाद में कई घरों में दरारें आ गई और लोगों में भगदड़ मच गई। वहां का कई मकानों को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किए जाने की भी आशंका है।