WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Earthquake in Indore : इंदौर में भूकंप के हलके झटके, 3.0 की तीव्रता मापी गई!

कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं, लोग खुले स्थान पर आ गए!

6544
WhatsApp Image 2023 02 19 At 2.51.48 PM 696x392

Earthquake in Indore : इंदौर में भूकंप के हलके झटके, 3.0 की तीव्रता मापी गई!

इंदौर। आज 12.50 बजे के करीब भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप से किसी के भी हताहत और नुकसान की जानकारी नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि अचानक घरों के सामान हिलने लगे। घर में रखा सामान कंपन करने लगा।

फिर पता चला कि भूकंप के हलके झटके आए हैं। हालांकि, यह कुछ ही देर में सब कुछ सामान्य हो गया। भूकंप की वजह के किसी घर के क्षतिग्रस्त होने या कोई नुकसान जानकारी नहीं हैं। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से निकलकर खुले स्थान पर आ गए। कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा, फिर, सब कुछ सामान्य होने के बाद लोग अपने घरों में चले गए।

अरुणाचल प्रदेश में भी आया भूकंप
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी भाग में रविवार दोपहर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में बताया कि ताजा भूकंप दोपहर 12.12 मिनट पर आया, जो भूटान सीमा के निकट वेस्ट कामेंग में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। मध्य-उत्तरी असम व भूटान के पूर्वी हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है।

कितनी तीव्रता वाला भूकंप से कितना खतरा
– 0 से 1.9- सिर्फ सिस्मोग्राफी से पता चलता है, महसूस नहीं होता।
– 2 से 2.9- हल्के झटके लगते हैं।
– 3 से 3.9- तेज रफ्तार गाड़ी पास गुजरे, ऐसा महसूस।
– 4 से 4.9- खिड़कियां हिलने लगती है। दीवारों पर टंगे सामान गिर जाते हैं।
– 5 से 5.9- घरों के अंदर रखे सामान जैसे फर्नीचर आदि हिलने लगते हैं।
– 6 से 6.9- कच्चे मकान और घर गिर जाते हैं। घरों में दरारें पड़ जाती है।
– 7 से 7.9- बिल्डिंग और मकानों को नुकसान होता है। गुजरात के भुज में 2001 और नेपाल में 2015 में इतनी तीव्रता का भूकंप आया था।
– 8 से 8.9- बड़ी इमारतें और पुल धराशायी हो जाते हैं।
– 9 और उससे ज्यादा तबाही लाता है। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे भी धरती हिलती हुई दिखेगी। जापान में 2011 में सुनामी के दौरान रिक्टर स्केल पर तीव्रता 9.1 मापी गई थी।