WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Earthquake in Nanded : नांदेड़ में 3.8 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं। लोगों में दहशत!

सुबह करीब 7 बजे अचानक धरती हिलने लगी तो लोगों में अफरा तफरी

612

Earthquake in Nanded : नांदेड़ में 3.8 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं। लोगों में दहशत!

Nanded : महाराष्ट्र के नांदेड़ में मंगलवार सुबह 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी। एनसीएस के अनुसार, भूकंप सुबह 6:52 बजे आया। भूकंप का केंद्र 19.38 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक्स पर पोस्ट किया, EQ of M: 3.8, On: 22/10/2024 06:52:40 IST, अक्षांश: 19.38 N, देशांतर: 77.46 E, गहराई: 5 किलोमीटर, स्थान: नांदेड़, महाराष्ट्र। अभी तक किसी नुकसान या हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
महाराष्ट्र में भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। सुबह करीब 7 बजे अचानक धरती हिलने लगी तो लोगों में अफरा तफरी मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, नांदेड़ जिले के हदगांव शहर के गांव सावरगांव में भूकंप का असर ज्यादा महसूस किया गया। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पिछले कई दिनों से धरती पर चल रही उथल पुथल के चलते लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश पहले से ही मिले हैं।