WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

इक्वाडोर का सपना टूटा, सेनेगल 20 साल बाद फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचा

720
WhatsApp Image 2022 11 29 At 11.05.42 PM 696x467

इक्वाडोर का सपना टूटा, सेनेगल 20 साल बाद फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचा

दोहा: कतर विश्व कप के ग्रुप ए में सेनेगल ने इक्वाडोर को 2-1 से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले को जीतकर सेनेगल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वह 20 साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ने में सफल रहा है। 2002 में सेनेगल की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। दूसरी ओर, इक्वाडोर की टीम का सपना टूट गया। अगर वह इस मैच को ड्रॉ भी करा लेती तो आगे बढ़ जाती। इक्वाडोर 2006 में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।

सेनेगल ने अपने स्टार खिलाड़ी सादियो माने की अनुपस्थिति में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। उसने करो या मरो वाले मैच में इक्वाडोर को 2-1 से हराया। सेनेगल के लिए इस्माइला सार्र और कप्तान कॉलीबली ने गोल दागे।

सेनेगल 20 साल बाद ग्रुप दौर से आगे बढ़ने में सफल रहा है। 2002 में सेनेगल की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2018 में वह ग्रुप दौर में बाहर हो गया था। दूसरी ओर, इक्वाडोर की टीम का सपना टूट गया। अगर वह इस मैच को ड्रॉ भी करा लेती तो आगे बढ़ जाती। इक्वाडोर 2006 में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।